16 से 18 मार्च तक बांग्लादेश की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी
ढाका,VON NEWS: प्रधानमंत्री “नरेंद्र मोदी” 16 से 18 मार्च तक बांग्लादेश की यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा के दौरान वह अपने बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना से वार्ता कर सकते हैं। स्थानीय मीडिया में इस आशय की जानकारी दी गई है।
ढाका ट्रिब्यून ने विभिन्न सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 18 मार्च को “पीएम मोदी“और शेख हसीना के बीच होने वाली वार्ता में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों की यात्रा के क्रम में 16 मार्च को ढाका पहुंचेंगे। 17 मार्च को वह शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अखबार के मुताबिक प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारी के लिए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला मार्च के पहले सप्ताह में पहुंचेंगे।
“बांग्लादेश“ में भारतीय उच्चायोग के द्वितीय सचिव पे्रस देबब्रत पॉल ने कहा, ‘यह तय है कि प्रधानमंत्री 17 मार्च को समारोह में शामिल होंगे, लेकिन उनका कार्यक्रम अभी तय किया जाना है।
यह भी पढ़े
अभियान चलाकर जन जन तक अल्पसंख्यक आयोग के कार्यो को पहुचाया जा रहा