“आप” की उमा करा रहीं कोरोना संक्रमितों को निशुल्क भोजन

“आप” की उमा करा रहीं कोरोना संक्रमितों को निशुल्क भोजन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से देश में अपने पैर पसार रही है और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या व मृत्यु दर पिछली लहर के मुकाबले बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में जब अस्पतालों में बेड, आॅक्सीजन, दवाईयों व पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है तो हजारों मरीज होम आईसोलेशन नें ही अपना ईलाज कर रहे हैं।

ऐसे में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसौदिया द्वारा देहरादून महानगर क्षेत्र में होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित मरीजों के लिये निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। उमा सिसोदिया क्षमतानुसार आॅन डिमांड कोरोना मरीजों को दो वक्त का पौष्टिक व सुपाच्य भोजन उपलब्ध करा रहीं हैं। इसके लिये उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर 9045027121 भी जारी किया है।

ज्ञात हो कि सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही “आप” नेत्री उमा सिसोदिया द्वारा पिछले वर्ष करोना संक्रमण काल के दौरान भी “आम आदमी की रसोई” अभियान के तले जरूरतमंदों को निशुल्क पके पकाये भोजन के साथ साथ कच्चा राशन वितरण, माॅस्क व सेनेटाईजर वितरण में भी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई गयी थी।

— सुधीर कुमार पंत,
जिला सोशल मीडिया प्रभारी व पू. जिला मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी जिला देहरादून, उत्तराखंड.

WhatsApp No. 8474971773
Mobile No. 7017049722

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button