दिल्ली दंगे में हुई उत्तराखंड के युवक की मौत से शोक की लहर, आज बंद रहेंगे बाजार

 देहरादून ,VON NEWS: “दिल्ली दंगे“ में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को पैठाणी व चाकीसैंण के व्यापारियों ने शोक जताते हुए आज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। उधर, दिलबर के परिजनों को दिल्ली में उसका शव मिल गया है और उन्होंने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर लिया है।

थाना क्षेत्र पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी स्थित रोखड़ा गांव निवासी “दिलबर सिंह“ की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर ग्रामीणों व उसके परिजनों को दी। दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है, जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि श्याम सिंह की स्थिति पर स्थिर बताई जा रही है।

डेढ़ वर्ष से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था दिलबर

दिलबर सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था। बताया गया कि दंगाइयों ने दिलबर जिस गोदाम में सो रहा था, उस पर आग लगा दी थी। घटना की सूचना पर दिलबर के जीजा व चाचा दिल्ली बृहस्पतिवार को ही रवाना हो गए थे।

एसआई लोहित कुल ने बताया कि दिलबर के जीजा व चाचा को दिल्ली में उसका शव मिल गया है। उन्होंने दिल्ली व आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाकर उसकी वहीं अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, पैठाणी व्यापार सभा अध्यक्ष “मनबर सिंह“ व चाकीसैंण के व्यापार संघ अध्यक्ष शेखर नेगी बताया कि युवक की मौत के शोक में शनिवार को बाजार बंद रखा जाएगा।

यह भी पढ़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button