उत्तराखंड के चार पहाड़ी जिलों में आज बारिश, पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।

वहीं, निचले व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड में इजाफा होने का अनुमान है।

इसके साथ राज्य के मैदानी इलाकों में बुधवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। वहीं राजधानी देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button