तलाक की अर्जी देने के बाद आईएएस टीना डाबी का पहला पोस्ट, जानें

VON NEWS: आईएएस टॉपर टीना डाबी अपने पति अतहर खान से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। अर्जी दाखिल करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया में अपना पहला पोस्ट लिखा है। दरअसल, इस पोस्ट में टीना ने हाल में पढ़ी गई एक किताब का जिक्र किया है।

बता दें कि टीना के पति अतहर खान भी आईएसएस टॉपर रहे हैं। दोनों का चयन एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के लिए हुआ था। दोनों ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और फिर उन्होंने शादी कर ली। शादी के करीब ढाई साल बाद रिश्तों में अनबन के चलते टीना ने अतहर से तलाक के लिए जयपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की।

‘ए जेंटलमैन इन मॉ

टीना ने दी किताब को 10/10 रेटिंग
टीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मेरी तरफ से इस किताब की रेटिंग 10/10 है। एक दोस्त द्वारा मुझे इस किताब को पढ़ने का सुझाव दिया गया था। यह किताब इस वर्ष की सबसे अच्छी किताबों में से एक साबित हुई है। इसके अलावा टीना ने अपने पोस्ट में किताब के अच्छे उद्धरणों को भी साझा किया है।

स्को बुक’ किताब की समीक्षा शेयर की

टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक’ किताब की समीक्षा शेयर की है। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने हाथ से लिखी हुई समीक्षा पोस्ट की है। टीना ने लिखा, ‘काफी समय बाद मेरा पोस्ट है। मैंने पिछले कुछ महीनों में बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं। मैंने इस पोस्ट में कुछ पर अपने विचार रखे हैं। मैंने ऐसे अंश शामिल किए हैं जो मुझे सबसे अच्छे लगे। आशा है कि आप इसे पढ़ने में उतना ही आनंद लेंगे, जितना मैंने किया है।’

सरनेम हटाने को लेकर है टीना-अतहर में विवाद

बता दें कि, साल 2015 में सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने वाली आईएएस टीना डाबी और उनके पति अतहर आमिर खान ने अलग होने का फैसला किया है। इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और इनका विवाह काफी सुर्खियों में भी रहा था।

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद टीना और अतहर के रिश्ते में दरार उस वक्त आ गई जब टीना ने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से ‘खान’ हटा लिया। इसी के बाद अतहर ने भी इंस्टाग्राम पर टीना को अनफॉलो किया। माना जाता है कि इस विवाद के बाद दोनों के बीच कड़वाहटें बढ़ गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button