असम में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके,पढ़े पूरी खबर

दिसपुर,VON NEWS: असम में आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तेजपुर रहा। राज्य में आए हल्के भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई है।

अभी फिलहाल इन झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बताते हैं कि असम में यह पहली बार भूकंप नहीं आया है। इससे पहले भी नॉर्थ के इस राज्य में लोग भूकंप के झटके झेल चुके हैं। कोरोना काल में भी यहां पर हल्की तीव्रता के साथ कई बार भूकंप के झटके दर्ज किए हैं।

13 नवंबर को भी राज्य में आ चुका है भूकंप

इससे पहले 13 नवंबर को असम के कार्बी आगंलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की थी। यही नहीं इससे पहले बता दें कि इससे पहले अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह में भी असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button