हौसलों ने दी उम्र को मात, 70 किमी पैदल चलकर जाते हैं गंगा स्‍नान, जानिए

अलीगढ़,VON NEWS: दुनिया में लोगों के अलग -अलग आस्था और शौक देखे जाते हैं। लोगों के यह शौक अनोखे काम व पहनावे से तो कुछ धार्मिक आस्था से जुड़े भी होते हैं। बात करते हैं ऐसे ही एक किसान की जिसे गंगा स्नान का इतना शौक है कि वह बचपन से अब तक हर बार अपने घर से करीब 70 किमी पैदल चल कर करीब एक हजार से भी ज्यादा बार गंगा स्नान करने जा चुका है।

बचपन से गंगा स्‍नान को पैदल जा रहे जोधराज

जिला अलीगढ़ के तहसील खैर के गांव महगौरा निवासी जोधराज सिंह अपने गांव के खास किसानों में से एक हैं।जिन्हें पैदल गंगा स्नान का बचपन से ही शौक रहा है।जोधराज सिंह बताते हैं कि जब वह 12 वर्ष की उम्र के थे तो उनके पड़ाेसी किसान फसलों के उठान के बाद गंगा स्नान के लिए जाते थे।

घर के लोगों द्वारा उन्हें भी किसानों के साथ गंगा स्नान के लिए भेजा दिया जाता था। इसका उन्हें ऐसा शौक लगा कि तब से अब 80 वर्ष की उम्र होने तक वह हर माह की पूर्णिमा व अमावस्या को अपने गांव से ही पैदल चल कर गंगा स्नान को जाते रहे हैं।इस आवागमन में उन्हें दो दिन का समय लगता है।वह बताते हैं की उन्हें इससे उनका शरीर और विचार स्वस्थय व पवित्र रहता हैं।किसान जोधराज के पास दो बेटे जवाहर शर्मा और पीतम शर्मा हैं।पीतम सिंह सरकारी अध्यापक हैं तो जबाहर शर्मा अपने पिता के साथ खेती बाड़ी में हाथ बंटाते हैं। जोधराज बताते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button