BSF मना रहा 56वां स्थापना दिवस, PM मोदी, अमित शाह, ने किया नमन!
नई दिल्ली,VON NEWS: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) आज अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजों ने ने बीएसएफ के जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा के लिए नमन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को उनके समर्पण के नमन किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,’सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बीएसएफ के स्थापना दिवस पर अवसर पर शुभकामनाएं। बीएसएफ ने देश को बचाने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास करते हुए खुद को एक बहादुर बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। बीएसएफ पर भारत को गर्व है।
अमित शाह ने भी बहाुदर जवानों को किया नमन
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी बीएसएफ के स्थापना दिवस पर सभी जवानों को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’बीएसएफ ने अपने शौर्य और पराक्रम से अपने आदर्श वाक्य ‘जीवन पर्यन्त कर्तव्य’ को हमेशा चरितार्थ किया है। आज बीएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर मैं बल के सभी बहादुर जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा और समर्पण के लिए नमन करता हूं। आगे उन्होंने कहा कि भारत को अपने रणविजयी ‘सीमा सुरक्षा बल’ पर गर्व है।’