पंजाब नेशनल बैंक ने पेंशनरों के लिए राहत वाली सुविधा शुरू करने की तैयारी की,पढ़े पूरी खबर
कानपुर,VON NEWS: पंजाब नेशनल बैंक जल्द ही पेंशनरों के लिए बड़ी राहत लेकर आने वाला है। वह पेंशनरों से उनका डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र उनके घरों पर ही लेगा। इसके लिए एजेंट की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में बैंक ने अपने सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इस तरह अब पेंशनरों को अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र देने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने होंंगे।
बैंक के कस्टमर केयर सेंटर के आपरेशन डिवीजन के महाप्रबंधक पीके आनंद ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में बैंक के सभी अधिकारियों को इसके संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस व्यवस्था में पेंशनर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को घर से लेने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
बैंक अधिकारियों को इस प्रक्रिया के बारे में पत्र के माध्यम से बताया गया है। इस योजना के तहत बैंक के एजेंट जीवन प्रमाण एप के जरिए प्रमाणपत्र लेने के ग्राहक के घर जाएंगे। एप में आधार बेस फिंगर प्रिंट की व्यवस्था होगी। इस तरह से प्रमाणपत्र लेने के बाद बैंक उसे एजेंट से ले लेगा। अगर किसी वजह से फिंगर प्रिंट या और कोई जानकारी एजेंट नहीं ले पाया तो वह उसे मैनुअली लेगा।
इसमें यह भी ध्यान रखना होगा कि पेंशनर आधार कार्ड पेंशन खाते से लिंक हो। पेंशनर का मोबाइल नंबर उसके पेंशन खाते से भी लिंक हो। ग्राहक को बैंक जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल तरीके से लेने के लिए आग्रह करने के लिए एक विकल्प देगा।
इसमें ग्राहक आवेदन करेंगे तो बैंक के एजेंट खाता धारक के पास पहुंचेंगे। एजेंट पेंशनर का आधार नंबर, फिंगर प्रिंट और अन्य जरूरी कागजात ले लेगा। इन्हें डिजिटल तरीके से लिया जाएगा।अगर डिजिटल तरीके से इन्हें लेने में समस्या आएगी तो एजेंट को तीन बार इसके लिए प्रयास करने होंगे।
इसके बाद एजेंट को एप के असफल होने के कारण देने होंगे। इसके साथ ही ग्राहक के कागजात मैनुअली लेकर उसके हस्ताक्षर कराने होंगे। एजेंट एप से वह कागजात व ग्राहक की फोटो ले लेंगे।
वह यह भी लिखित रूप से देगा कि आधार में जो फोटो थी, वही व्यक्ति खुद को पेंशनर बताकर हस्ताक्षर कर रहा है। बैंक अधिकारी उससे यह पूरे लेकर कागजात लेकर उन्हें सिस्टम में अपडेप कर देंगे। महाप्रबंधक ने सभी शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पत्र को ठीक से पढ़ लेने के निर्देश भी दिए हैं।