देहरादून में एक दिसंबर 2020 को होगी फिल्म जर्सी की शूटिंग,पढ़े पूरी खबर

देहरादून,VON NEWS: को भी राजधानी देहरादून में कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। विश्व एड्स दिवस पर जगह-जगह संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अभिमन्यु एकेडमी में शाहिद कपूर फिल्‍म जर्सी के सीन भी शूट किए जाने हैं। इसके साथ ही घंटाघर स्थित जीपीओ में मुख्य पोस्टमास्टर कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आर्यन क्रिकेट एकेडमी में बालक अंडर-19 टीम चयन प्रक्रिया भी होगी। वहीं, बात ऋषिकेश की करें तो यहां श्रीदेव सुमन कैंपस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विकासनगर में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

आज के कार्यक्रमों पर डालें एक नजर 

देहरादून में खास  

-घंटाघर स्थित जीपीओ में मुख्य पोस्टमॉस्टर कार्यालय में कार्यक्रम, दोपहर 11:45 बजे।

-आर्यन क्रिकेट एकेडमी में बालक अंडर-19 टीम चयन प्रक्रिया, सुबह दस बजे से।

-कुआंवाला स्थित दून क्रिकेट एकेडमी में द्वितिय ऊर्जा कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट, सुबह दस बजे से।

-अभिमन्यु एकेडमी में फिल्‍म जर्सी की शूटिंग।

-प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन का विकास भवन घेराव।

ऋषिकेश में खास  

-श्रीदेव सुमन कैंपस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता।

-एम्स ऋषिकेश में विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी।

-आस संस्था का एड्स जन जागरण अभियान।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button