फिजियोथेरेपी क्लिनिक से पैदल घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला पढ़े पूरी खबर

देहरादून,VON NEWS: प्रेमनगर के झाझरा में एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान राधा देवी उम्र करीब 65 वर्ष पत्नी रामेश्वर प्रसाद निवासी साई विहार के रूप में हुई है।

राधा देवी झाझरा में ही फिजियोथेरेपी कराने के बाद अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास आई तो सामने से आते एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। चालक मौके से भाग गया।

महिला के रिश्तेदार को सूचना दी हुई है। महिला के पति अपने काम से टिहरी गए हुए हैं। उनका एक बेटा सऊदी अरब और दूसरा अमेरिका में रहता है। जबकि, उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी मसूरी में हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button