मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू नानक जयंती की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं!

देहरादून,VON NEWS: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू नानक जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

गुरूनानक देव ने जनता को समानता एवं भाईचारे का भी संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button