पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी दी जान, पढ़े पूरा मामला

VON NEWS: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने महिला का शव घर में लटका देख खेत पर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी।

घटना राजेपुर थाना इलाके के बमियरी गांव की है। अटल बिहारी नाम का शख्स खेती करता था। वह शराब पीने का आदी था। गुरुवार को वह घर में शराब पीकर पहुंचा तो इसी बात पर उसका अपनी पत्नी नीरज से विवाद हो गया।

इसके बाद वह घर के बाहर दरवाजे पर जा कर लेट गया। रात को वह उठकर अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी नीरज कमरे में फंदे से लटकी है। यह देख वह घर से निकल गया।

सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में खड़े पेड़ से लटका मिला। सूचना पर गांव नगला हुसा निवासी नीरज के मायके वाले पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों में समझौता हो गया और पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button