गोवा की पूर्व राज्‍यपाल और साहित्‍यकार मृदुला सिन्‍हा का निधन!

नई दिल्‍ली,VON NEWS: गोवा की पूर्व राज्‍यपाल और प्रतिष्ठित साहित्‍यकार मृदुला सिन्‍हा (77)  का बुधवार को निधन हो गया। पीएम मोदी और अमित शाह ने उनके निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button