कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जवान शहीद,
श्रीनगर,VON NEWS: घाटी में हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन की खतरा बढ़ गया है। जिला कुपवाड़ा में एलओसी के नजदीक टंगडार में स्थित सेना की चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। साथियों की जान बचाते हुए चौकी पर तैनात एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर शाम आठ बजे की है। एलओसी पर स्थित रोशन पोस्ट पर तैनात जवान जब ड्यूटी दे रहे थे तभी अचानक हिमस्खलन हुआ। इससे पहले की चौकी पर तैनात जवान संभलते बर्फ ने पूरी चौकी को अपनी चपेट में ले लिया। अपने साथियों को सुरक्षित निकालते हुए एक जवान वहीं शहीद हो गया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
शहीद जवान की पहचान सेना की 7 राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन निखिल शर्मा (25) के रूप में की गई है। दो अन्य घायल जवानों की पहचान रमेश चंद, सिपाही गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।