मोदी सरकार बनने के बाद कई देशों से वापस आईं चोरी की मूर्तियां, जानिए!

नई दिल्ली,VON NEWS: देश के विभिन्न राज्यों से चोरी किए गए पुरावशेषाें में से 35 पुरावशेष पिछले छह सालों में वापस देश में लौट आए हैं। इन्हें करोड़ों में विदेश में बेच दिया गया था। विदेश से सबसे अधिक पुरावशेष संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) व आस्ट्रेलिया से वापस आए हैं। जिनमें अधिकतर मूर्तियां हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के पास 1976 से जानकारी उपलब्ध है, जिसमें पहली बार धरोहर 1976 में यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आई थी। इसे पटना सर्कल को दे दिया गया था। उसके बाद 1986 से लेकर 2000 तक संयुक्त राज्य अमेरिका से लगातार 8 मूर्तियां आईं। कुल मिलाकर 1976 से लेकर 2013 तक चोरी गईं 13 मूर्तियां विदेश से वापस आईं।

वहीं, 2015 में मोदी सरकार बनने के बाद से पिछले पांच साल में 32 मूर्तियां विदेश से वापस आई हैं। इसमें कुछ देशों ने वहां भारतीय दूतावास के अधिकारियों को बुलाकर मूर्तियां सौंपी हैं। जो मूर्तियां वापस आई हैं। उनमें मध्य प्रदेश से चोरी हुई पैरेट लेडी, जम्मू कश्मीर से दुर्गा महिषासुरमर्दिनी, तमिलनाड़ से चाेरी हुई उमा परमेश्वरी, तमिलनाडु से चोरी हुई गणेश की प्रतिमा, श्री देवी, पार्वती, भूदेवी आदि की मूर्तियां शामिल हैं।

कहां से कितनी वापस आईं मूर्तियां

  • संयुक्त राज्य अमेरिका-21
  • आस्ट्रेलिया-6
  • कनाडा-1
  • जर्मनी-1
  • सिंगापुर-1
  • यूके- 2

किस राज्य से चोरी हुई थीं मूर्तियां

  • तमिलनाडु-10
  • पश्चिम बंगाल-1
  • आंध्र प्रदेश-4
  • मध्य प्रदेश-1
  • राजस्थान-2
  • बिहार-1
  • उत्तराखंड-1
  • जम्मू कश्मीर-2
  • मथुरा-उत्तर प्रदेश-1
  • गुजरात-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button