स्पेशल सेल ने 2 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार,पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special cell) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोमवार देर रात को हुई और फिलहाल इन दोनों संदिग्ध आंतकियों  से पूछताछ चल रही है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर राजधानी दिल्ली में ये कौन सी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

बताया जा रहा है कि ये दोनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ दिल्ली में बड़ा आंतकी हमला करने की तैयारी में थे, लेकिन कहां? इसको लेकर पूछताछ जारी है।  संदिग्ध आतंकियों के नाम अब्दुल लतीफ और अशरफ खटाना हैं और दोनों कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से 2 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके पास दोनों संदिग्ध आतंकियों के आने की सूचना थी। इसके आधार दिल्ली पुलिस स्पेशल ने सराय कालेखां के नजदीक बने मिलेनियम पार्क के पास अपना जाल बिछाया। इसके बाद सोमवार रात 10:15 बजे जैसे ही दोनों संदिग्ध आतंकी आए तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कश्मीर के रहने वाले हैं दोनों आंतकी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जहां अब्दुल लतीफ कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है, वहीं, दूसरा संदिग्ध आतंकी अब्दुल लतीफ कुपवाड़ा जिले से रिश्ता रखता है।

इससे पहले मई महीने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दक्षिण दिल्ली में धौला कुआं के पास रिज रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद इस्लानिम स्टेट ऑफ सीरिया एंड ईराक के एक आतंकी को पकड़ा था।। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले इस आतंकी के पास से विस्फोटक सामान- IED और हथियार बरामद किया गया था। इस आतंकी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि भारत में बड़ा हमला करने की प्लानिंग थी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button