गैंगरेप से आहत 8वीं की छात्रा ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगाई

बैतूल.VON NEWS: कोतवाली थाने के चौकी गांव में मंगलवार शाम 6 बजे आठवीं की छात्रा ने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना में छात्रा 95 प्रतिशत जल गई है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में 3 युवकों पर एक माह पहले ज्यादती करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे छात्रा की दोनों बहन छत पर थीं और माता-पिता बाहर गए थे, उसी समय छात्रा ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।

 

परिजन और आसपास के लोगों ने जब घर से धुआं उठते देखा तो कपड़ा डालकर आग बुझाई। तब तक छात्रा 95 प्रतिशत जल चुकी थी। छात्रा को रात 8 बजे जिला अस्पताल में लाया गया। रात 9.30 बजे एसपी डीएस भदौरिया” एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा के बयान लिए। छात्रा ने 3 युवकों पर ज्यादती करने का आरोप लगाया है, इससे आहत होकर छात्रा ने खुद को आग लगा ली।

कैटरिंग के काम के दौरान हुई थी दोस्ती 
छात्रा ने संदीप, नितेश और अजय पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि कैटरिंग के काम के दाैरान छात्रा की युवकों से दोस्ती हुई थी। युवकों ने बैतूल के एक ऑफिस में छात्रा के साथ गैंगरेप किया। छात्रा ने परिजन को इस घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन गैंगरेप से वह बहुत आहत थी।

नागपुर किया रैफर
रात 10 बजे छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रैफर किया गया। एसपी डीएस भदौरिया, एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने नागपुर भेजने में मदद की। पुलिस” आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। एक किशोरी जलने से भर्ती हुई है। उसने कुछ लोगों ने ज्यादती करने का बात कहीं है। छात्रा को नागपुर भेजा जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े

अब कैसा है बालाकोट का कैम्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button