UP: जीटी रोड पर आपस में टकराई रोडवेज की 2 बसें, पढ़े पूरी खबर
VON NEWS: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में हुए भीषण सड़क हादसे में 11 य़ात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड पर दादरी लुहारली टोल प्लाजा पर रोडवेज की 2 बसों की भिडंत के चलते दोनों वाहनों में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए। घटना बृहस्पतिवार रात की है।
बताया जा रहा है कि दादरी लुहारली टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की 2 बसों की आपस में भिड़ंत होने से दर्जनों सवारियां घायल हो गईं। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का उपचार कराकर उन्हें उनके गंतव्य पर दूसरी बसों से भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे रोडवेज बस नंबर यूपी 25 बीटी 3763 अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रही शिकोहाबाद डिपो की बस नंबर यूपी 75 एटी8265 से टकरा गई। इसके बाद बस में सवार 8 पुरुष और 3 महिला यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।