दिवाली से एक दिन पहले दो दुकानों में लगी आग पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: ऋषिकेश में दिवाली से एक दिन पहले ही दो दुकानदारों का दीवाला निकल गया। यहां भरत मंदिर मार्केट के पास शुक्रवार को तड़के दो दुकानों में आग लग गई। इस दौरान चार वाहन भी जलकर खाक हो गए। आग का कारण बिजली के खंभे से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।

शुक्रवार तड़के 2:45 को अचानक सुरेश प्रजापति और मनोज कुमार की दुकान में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि एक वाहन भी आग की चपेट में आ गया। पड़ोस में रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी। स्थानी नागरिकों, पुलिस और अग्निशमन दल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वर्कशॉप के बाहर एक बलेनो कार और एक बुलडोजर खड़ा था, जो आग की चपेट में आ गए। समीप ही मरम्मत के लिए आई मारुति 800 कार खड़ी थी, जिसका पिछला हिस्सा जल गया। दुकान के समीप खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button