कोविड-19 वैक्‍सीन से दूर जा सकते हैं लोग अफवाहों की वजह से! पढ़े पूरी खबर

लंदन,VON NEWS: पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्‍या काफी अधिक है जो कोविड-19 वैक्‍सीन से इनकार कर रहीं हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वे वैक्‍सीन लेंगी यदि यह उनके परिवार, मित्र व अन्‍य समूहों की बात होगी। यह शोध दो देशों के 8 हजार लोगों पर किया गया।

गुरुवार को आए शोध के परिणामों के अनुसार, गलत जानकारियों से वैक्‍सीन के प्रति लोगों में अविश्‍वास बढ़ गया है। ऐसी अफवाहें फैली हैं कि अमेरिका और ब्रिटेन में जो कोविड-19 वैक्‍सीन लगाई गई हैं वो समुदाय की रक्षा करने के लिए पर्याप्‍त नहीं है। सोशल मीडिया के इस दौर में वैक्सीन से जुड़ी अफवाहें और फर्जी खबरें भी खूब सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button