देश में कोरोना कुल मामले 87 लाख के पार,जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के 44 हजार 878 मामले सामने आए हैं और 547 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 87 लाख 28 हजार 795 मामले सामने आ गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या एक लाख 28 हजार 688 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय  के अनुसार देश में चार लाख 84 हजार 547 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में इसमें चार हजार 747 कमी आई है। कोरोना से अब तक 81 लाख 15 हजार  580 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 हजार 979 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button