आयुर्वेद दिवस पर राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थान देश को समर्पित करेंगे PM मोदी!

नई दिल्ली,VON NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आयुर्वेद दिवस पर दो आयुर्वेद संस्थानों को देश को समर्पित करेंगे। आयुर्वेद दिवस पर पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात में दो आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद संस्थानों- गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) और जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) का उद्घाटन करेंगे। आयुष मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आयुर्वेद दिवस पर बधाई। इस विशेष दिन पर राजस्थान और गुजरात में स्थित दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन करूंगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

आयुष मंत्रालय के अनुसार दोनों ही संस्थान देश में आयुर्वेद के प्रतिष्ठित संस्थान हैं। जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान को संसद के कानून के माध्यम से राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई) का दर्जा प्रदान किया गया है जबकि जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को विश्वविालय अनुदान आयोग द्वारा मानद विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है।

आयुष मंत्रालय 2016 से ही धन्वंतरि जयंती के मौके पर हर साल आयुर्वेद दिवस मनाता आ रहा है। इस साल यह शुक्रवार को है। मंत्रालय के अनुसार संसद के कानून से हाल ही में बने जामनगर का आईटीआरएस विश्वस्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में उभरने वाला है । उसमें 12 विभाग, तीन क्लीनिकल प्रयोगशालाएं और तीन अनुसंधान प्रयोगशालाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button