रामलला के सामने पहला दीया जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी,

VON NEWS: अयोध्या में रामलला के सामने पहला दीया जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके पहले दोपहर 12:00 बजे साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भगवान श्रीराम के जीवनवृत्त पर 11 झांकियां निकाली जाएंगी। अयोध्या आगमन के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री 3:30 रामलला के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री रामलला के सामने पहला दीया जलाएंगे। इसके बाद 4:00 बजे वह राम जन्मभूमि परिसर से रवाना होंगे। यहां से वह रामकथा पार्क पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वागत करेंगे। इसके बाद राज्याभिषेक किया जाएगा।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। आरती के बाद दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री रात 8:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद 14 नवंबर की सुबह गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button