भारतीय टीम भी आ सकती है रेट्रो किट में नजर,जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS:  2 महीने से ज्यादा लंबे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई भारतीय टीम लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगी। भारतीय टीम को वनडे और टी20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन खबर ये सामने आई है कि भारतीय टीम रेट्रो जर्सी में नजर आ सकती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी टी20 सीरीज में देशज जर्सी पहनने का फैसला किया है। बीसीसीआइ भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े सूत्र ने बताया है कि सीमित ओवरों की सीरीज में रेट्रो जर्सी पहनकर उतरेगी। रेट्री थीम जर्सी 70 के दशक से मिलती-जुलती होगी, जिसका कलर नेवी ब्लू है, लेकिन मौजूदा समय में टीम स्काई ब्लू जर्सी के साथ मैदान पर उतरती है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने खुद देशज जर्सी पहनने का फैसला किया है, जिससे कि 1868 की कंगारू टीम को श्रृद्धांजलि दी जाएगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ नई जर्सी की योजना बना रही है। इसके संकेत इस बात से भी मिलते हैं कि भारतीय टीम ने जब यूएई से ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरी थी तो उस समय खिलाड़ियों ने जो पीपीई किट पहन रखी थी। उसका रंग भी नेवी ब्लू है और ऊपर की तरफ भारतीय तिरंगा है। ऐसा ही इस रेट्रो जर्सी में भी नजर आ रहा है, जिसमें भारतीय टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट खेल सकती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर को पहला वनडे सिडनी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच भी इसी मैदान पर 29 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 4 दिसंबर से कैनबरा में भी होगी, जबकि दूसरा टी20 मैच 4 दिसंबर को सिडनी में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का आखिरी मैच 8 दिसंबर को सिडनी में खेला जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button