बागेश्वर में सवा किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,

बागेश्वर,VON NEWS: बागेश्वर में एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक किलो 192 ग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

सूचना मिलने पर एसओजी की टीम ने अम्सरकोट रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान हरिओम सिंह कोरंगा पुत्र आन सिंह कोरंगा को शक होने पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से एक किलो 192 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले में आरोपित को कस्टडी में ले लिया गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत सवा लाख रुपया आंकी गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

आरोपित कपकोट में लोकनिर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत है। वह अपने पिता के स्थान पर काम करता था। वह गांव वालों से चरस सस्ते दामों पर खरीददता था और फुटकर में महंगे दामों में बेचता था। लंबे समय से यह जिला मुख्यालय में कारोबार करता था। वह किन किन लोगों के संपर्क में था मामले की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सारे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य लोग गिरफ्त में आएंगे। नशाखोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button