कोरोना महामारी की आड़ में आतंकवाद,पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए कहा कि वह कोरोना महामारी की आड़ में सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। भारत में धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए जहरीले भाषणों का जमकर इस्तेमाल कर रहा है।

भारत में घृणा फैलाने वाले भाषण

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने यहां जातीय और नस्लीय भेदभाव, असहिष्णुता आदि से संबंधित संवाद कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान, भारत में घृणा फैलाने वाले भाषणों से समुदायों के बीच ही नहीं संगठनों में भी नफरत फैलाने में लगा हुआ है। उसकी इन हरकतों का निशाना भारत के शीर्ष राजनीतिक नेता भी रहते हैं।

आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाक

एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ने में अपनी पूरी ताकत लगाए हुए है, वहीं पाकिस्तान का एक सूत्रीय कार्यक्रम सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देना है। भारत ने हमेशा पाकिस्तान के नफरत फैलाने वाले राजनीतिक एजेंडा को रोका है। इसके लिए पाक ने समय-समय पर संयुक्त राष्ट्र का मंच भी इस्तेमाल करने की कुचेष्टा की है।

पाकिस्तान भारत में धार्मिक समुदायों के बीच निरंतर फूट पैदा करने की कोशिश कर रहा है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सदभाव के साथ सभी समुदाय मिल-जुलकर रहते हैं। पाक की इन हरकतों को भारत की जनता ने हमेशा असफल किया है।

प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि पूरे विश्व के लिये कोरोना महामारी के साथ ही घृणा फैलाने वाले भाषणों और और ऐसी सूचनाओं को भी रोकने की चुनौती है, जो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए सुनियोजित तरीके से की जा रही हैं। भारत कोरोना महामारी से बहुत ही पारदर्शी तरीके से लड़ रहा है और अपने सभी नागरिकों को समान रूप से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button