बारां में फंदे पर लटकी मिली कांस्टेबल,पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: मंगलवार को यहां एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव सरकारी आवास पर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला कांस्टेबल का शव मोर्चरी में भिजवाया। महिला कांस्टेबल रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात थी।

मृतक महिला का नाम रवीना था। उसके पिता ने बताया कि 2019 में रवीना की शादी हुई थी। उसके 6 महीने बाद से ही रवीना का पति से विवाद चल रहा था। वह उठाईगिरी का काम करता था। इस कारण बेटी और दामाद अलग रहते थे। इसके बाद रवीना का पति लगातार फोन कर मारने की धमकी देता रहता था। घर में एक स्कूटी थी उसका भी लॉक तोड़कर ले गया था।मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

एएसआई पुरुषोत्तम ने बताया कि महिला कांस्टेबल रवीना ने अपने सरकार आवास में फांसी लगा ली है। जिसके बाद पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button