श्रीनगर से ट्रक में हिमाचल पहुंचा दी नशे की खेप,जानिए पूरा मामला

कुल्लू,VON NEWS: पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बजौरा में दो लोगों से 209.706 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। बताया जा रहा है यह मनाली और पतलीकूहल नाके से भी भागे थे। इसके बाद भुंतर पुलिस ने बजौरा के पास ट्रक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया शनिवार सुबह एक ट्रक नंबर पीबी 06 डी 6166 मनाली की ओर से आ रहा था। बजौरा के पास भुंतर पुलिस ने कड़ा पहरा लगाया हुआ था। ट्रक को रोकने पर इसमें सवार दो लोगों से 209.706 किलोग्राम भुक्की बरामद की है।

दोनों की पहचान 24 वर्षीय सुखदीप सिंह निवासी पुरोवाल गुरदासपुर और 20 वर्षीय दीप शराम निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया भुक्की को वह श्रीनगर से लेकर आए थे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button