प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की दी शुभकामनाएं।

नई दिल्ली,VON NEWS: इस साल देशभर में आज यानी 31 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। प्रत्येक वर्ष वाल्मीकि जयंती आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वाल्मीकि जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,”सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं, मैं महर्षि वाल्मीकि को नमन करता हूं। इस शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

महार्षि वाल्मीकि के विचारों से करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। वह लाखों करोड़ों गरीब और दलितों के लिए बहुत बड़ी उम्मीद हैं उनके भीतर आशा और विश्वास का संचार करते हैं। मोदी ने कहा कि महर्षि कहते हैं कि किस भी मनुष्य की इच्छा शक्ति अगर उसके साथ हो तो वह कई भी काम बहुत आसानी से कर सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button