पंजाब में छह साल की मासूम को दुष्कर्म के बाद जलाने की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस की चुप्‍पी पर उठाए सवाल,

नई दिल्‍ली,VON NEWS. उत्‍तर प्रदेश में दुष्‍कर्म की वारदात पर राज्‍य सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पर भाजपा ने शनिवार को ठीक उसी के अंदाज में करारा जवाबी हमला बोला। भाजपा ने पंजाब में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म और उसकी हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्‍पी पर सवाल उठाया।

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने पंजाब के होशियारपुर में छह साल मासूम के साथ दरिंदगी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्‍य वारदात पर कांग्रेस की चुप्पी दुखद है।

सीतारमण ने इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव ने बिहार की बेटी के साथ हुई दरिंदगी की वारदात पर सवाल नहीं पूछकर उनके साथ चुनाव प्रचार में व्‍यस्‍त हैं। राहुल गांधी को राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित प्रदेशों में दुष्कर्म की वारदातें नहीं दिखाई देती हैं जबकि हाथरस के लिए सभी कांग्रेस नेता प्रदर्शन करने लगते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा के गंभीर मसले पर राजनीति करके अपना अस्तित्व तलाश रही है जो दुखद है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button