HDFC Bank के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख से बंद हो जाएगा
नई दिल्ली,VON NEWS:आपका अकाउंट अगर “एचडीएफसी बैंक“ में है और आप इसके मोबाइल ऐप के जरिए लेनदेन करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। अगले महीने यानी एक मार्च से आप HDFC Bank App से लेन-देन नहीं कर पाएंगे। एचडीएफसी के ग्राहक 29 फरवरी के बाद से बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि 29 फरवरी के बाद से यह ऐप काम ही नहीं करेगा।
“एचडीएफसी बैंक” ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में बैंक ने बताया है कि 29 फरवरी से HDFC Mobile Banking App काम नहीं करेगा। बैंक के अलर्ट मैसेज के मुताबिक, अगर 29 फरवरी तक एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप को अपडेट नहीं किया जाता है, तो 29 फरवरी को रात 12 बजे के बाद से ये ऐप काम नहीं करेगा।
दरअसल, बैंक अपने ग्राहकों के लिए नया अपडेटेड ऐप लेकर आया है। इस ऐप में बेहतर टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही बैंक पुराने ऐप को बंद कर रहा है। बैंक के इस नए ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।“एचडीएफसी बैंक” के इस अपडेटेड ऐप में कई नए फीचर्स भी हैं, जो ग्राहकों के ऑनलाइन लेने-देन को अधिक सुरक्षित बनाते हैं।
यह भी पढ़े