आज है विश्व पोलियो दिवस, जानें महत्व पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS.  आज विश्व पोलियो दिवस है। यह हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह एक विषाणु जनित संक्रामक रोग है, जिससे संपूर्ण शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इस रोग में व्यक्ति का शरीर लकवाग्रस्त हो जाता है।

इस बीमारी को ‘पोलियोमायलाइटिस’ भी कहा जाता है। यह बीमारी बच्चों में अधिक होता है। इस बीमारी से आज भी कई देश जूझ रहे हैं। जबकि कई देश हराने में कामयाब हो चुके हैं। भारत भी पोलियो मुक्त देश बन गया है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में पोलियो के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। आइए पोलियो दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं-

विश्व पोलियो दिवस का इतिहास

रोटरी इंटरनेशनल ने विश्व पोलियो दिवस मनाने की शुरुआत की थी। जब रोटरी इंटरनेशनल ने पहली पोलियो टीका की खोज करने वाली टीम के सदस्य जोनास साल्क के जन्मदिन पर World Polio Day की स्थापना की थी। जोनास साल्क का जन्म अक्टूबर महीने में हुआ था। इसके लिए विश्व पोलियो दिवस अक्टूबर महीने में मनाया जाता है। पहली पोलियो वैक्सीन की खोज 1955 में की गई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button