विवादों के इतर सिनेमाई जादूगर हैं संजय लीला भंसाली

नई दिल्ली, VON NEWS: संजय लीला भंसाली का नाम अक्सर विवादों को लेकर ही सामने आता है। हालांकि, वह इसके इतर एक ऐसे फ़िल्ममेकर हैं, जिन्होंने पर्दे पर कई बार जादू बिखेरा है। उनका निर्देशन, लेखन और आर्ट डायरेक्शन उनकी फ़िल्मों को अलग आयाम देता है। रंगीन सेट में चमते हुए किरदार, संजय की फ़िल्मों की पहचान हैं। पांच ऐसी फ़िल्में हैं, जो इस बात की गवाह है कि संजय सिनेमा के जादूगर हैं। आइए जानते हैं…

1. 1942: ए लव स्टोरी- साल 1994 में विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ आई। इस फ़िल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की जोड़ी को लोगों ने खू़ब पसंद किया। इस फ़िल्म को संजय लीला भंसाली ने लिखा। पंरिदे के बाद यह दूसरी उनकी दूसरी फ़िल्म थी।

2.देवदास- ‘देवदास’ उन फ़िल्मों में है, जो संजय लीला भंसाली और सिनेमा दोनों के लिए माइलस्टोन है। संजय लीला भंसाली ने इस फ़िल्म के सेट पर जलवा बिखेरा। शाहरुख़ ख़ान, एश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फ़िल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। निर्देशन के लिए संजय को फ़िल्मफेयर अवॉर्ड मिला। वहीं, बेस्ट पॉपुलर श्रेणी में फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला।

3.ब्लैक- देवदास के ठीक बाद संजय की फ़िल्म ‘ब्लैक’ आई। इस फ़िल्म में गूंगी लड़की और बूढ़े अलजाइमर के शिकार व्यक्ति के बीच के रिश्ते को फ़िल्माया गया। अमिताभ बच्चन और रानी मुर्खजी की एक्टिंग को लेकर फ़िल्म की खूब सरहाना हुई। एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला।

4.बाजीराव मस्तानी  ‘बाजीराव मस्तानी’  संजय लीला भंसाली की उन फ़िल्मों में से है, जो विवादों में रही। हालांकि, इस फ़िल्म में एक बार फिर उन्होंने शानदार निर्देशन किया। पीरियड फ़िल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को लोगों ने ख़ूब पसंद किया। इस फ़िल्म के लिए संजय को पहली बार निर्देशन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।

5.पद्मावत- संजय लीला की अबतक की सबसे विवादित फ़िल्म रही ‘पद्मावत’। इसको लेकर राजस्थान के कई इलाकों में जबरदस्त प्रदर्शन हुए। शूंटिग के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ भी मारपीट की गई। हालांकि, फ़िल्म सिनेमाई लहजे पर ख़री उतरी। एक बार फिर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए। इस फ़िल्म की म्यूज़िक के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़े

नायलॉन खमन और कॉर्न समोसा, राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की खातिरदारी में परोसे जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button