त्योहारी मौसम में काफी सस्ता हुआ लोन पर घर लेना;
नई दिल्ली,VON NEWS. प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए मंगलवार को एक शानदार पेशकश की। बैंक ने त्योहारों के इस मौसम में मकान लेने वालों को सौगात देते हुए 6.90 की ब्याज दर पर लोन देने की घोषणा की है। यह ब्याज दर इंडस्ट्री के कई प्रमुख बैंकों की तुलना में कम है।
यहां बताते चलें कि SBI महिलाओं को 6.95 फीसद की दर से होम लोन दे रहा है। दूसरी ओर एक अन्य प्रमुख प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक सात फीसद की दर से होम लोन दे रहा है।