प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाताधारकों में 55 फीसद महिलाएं-पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत आधे से ज्यादा यानी लगभग 55 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से यह आंकड़ा मिला है। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों के खातों में जमा को लेकर कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है।

मध्यप्रदेश के सूचना का आधिकार लगाने वाले कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ को सरकार की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि नौ सितंबर, 2020 तक पीएमजेडीवाई के तहत कुल 40.63 करोड़ खाते थे। इनमें से 22.44 करोड़ खाते महिलाओं के और 18.19 करोड़ खाते पुरुषों के थे।

वित्त मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार चालू वित्त वर्ष में सितंबर की शुरुआत तक इन पीएमजेडीवाई खातों में जमाराशि 8.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.30 लाख करोड़ पर पहुंच गई।

सूचना में कहा गया हे कि पीएमजेडीवाई खातों में एक अप्रैल, 2020 तक कुल जमा 1,19,680.86 करोड़ रुपये थी, जो नौ सितंबर, 2020 तक 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1,29,811.06 करोड़ रुपये हो गई। वित्त मंत्रालय ने हालांकि कहा है कि महिला और पुरुष खाताधारकों के खातों में जमा का अलग ब्योरा नहीं रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button