राजस्थान,महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,उत्तराखंड UNLOCK-1 का 20वां दिन नए केस देखे पूरा आंकड़ा

जयपुर. राजस्थान में शनिवार को 158 नए कोरोना केस सामने आए। इनमें धौलपुर में 40, जयपुर में 36, भरतपुर में 34, झालावाड़ में 12, सिरोही में 11, करौली में 10, राजसमंद में 8, बीकानेर में 3, भीलवाड़ा, झुंझुनू और सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला।

वहीं, राज्य के बाहर से आया 1 व्यक्ति भी संक्रमित मिला। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 14314 पहुंच गया।

रेलवे के 55 पार कर्मचारी बीमार तो ऑफिस में नो एंट्री

रेलवे अब आपके स्वास्थ की सभी जानकारी रखेगा। लंबे समय से बीमार हैं तो कार्यालय आने से रोका जा सकता है। हाल ही में उत्तर पश्चिम रेलवे के एडिशनल सीएमडी (टीएंडए) डॉ केबी छोलक ने आदेश जारी किए हैं। इसमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर मंडलों और कारखानों को निर्देश दिए हैं कि वे 55 साल और इससे उम्रदराज कर्मचारियों व अधिकारियों से जुड़ी सूची 20 जून तक मुख्यालय को सौंपेंगे। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 55 या इससे अधिक उम्र वाले कर्मियों की जानकारी मुख्यालय भेजेंगे। मेडिकल बोर्ड बॉडी इन्वेस्टिगेशन करेगा। इसमें पहले हुई बीमारियों की जानकारी ली जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच और इलाज की अधिकतम दरें तय कर दी हैं। प्रदेश में निजी लैब कोरोना टेस्ट के लिए 2200 रुपए प्रति जांच से ज्यादा नहीं ले पाएंगी। साथ ही निजी अस्पताल कोरोना के इलाज के लिए भर्ती मरीजों के लिए सामान्य बेड का किराया 2000 रुपए प्रतिदिन और वेंटीलेटर सहित आईसीयू बेड का 4000 रुपए प्रतिदिन से अधिक चार्ज नहीं ले सकेंगे। अभी निजी लैब कोरोना टेस्ट के लिए 4500 रु. तक वसूल रही थीं।

     महाराष्ट्र:

  • शनिवार तक 3,827 नए केस सामने आए, इसके साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,24,331 हो गए

  • पिछले 24 घंटे में महामारी से 142 मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 5,893 हो गई है

  • 1,935 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज, अब तक 62,773 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, रिकवरी दर 50.4%

     उत्तर प्रदेश :-

    24 घंटे में 809 नए केस मिले, 19 मरीजों की भी मौत हुई

    उत्तर प्रदेश  में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 809 नए मामले मिले। 19 मौतें हुईं। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 507 हो गई। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16,594 हो गई है। राज्य में संक्रमण से 9995 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में ऐक्टिव केस की संख्या 6092 है। प्रदेश में एक दिन में 809 नए मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है।

    मध्य प्रदेश :-

  • अनलॉक-1 का 20वां दिन / प्रदेश में 11582 कोरोनावायरस से संक्रमित, इनमें 8748 ठीक हुए; अब एक्टिव केस 2339 और 495 की मौत हो चुकी है

  • उत्तराखंड

  • कोरोना ब्लास्ट: 101 मिले दिन तक, देहरादून, टिहरी हॉट स्पॉट, उत्तराखण्ड 2278, नहीं हुआ कोई ठीक
  • देहरादून। शनिवार दोपहर उत्तराखण्ड में कोरोना म ब्लास्ट हुआ है। दोपहर 3 बजे के बुलेटिन के अनुसार अभी तक 101 कोरोना संक्रमित मील चुके हैं। जबकि दुर्भाग्य से आज ठीक होने वालों की संख्या 00 है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button