पौढ़ी गढ़वाल. मामला कोटद्धार शहर का है, जहां इनदिनों आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने सबका ध्यान इस ओर खींच दिया है. देखा जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते और भी लोग हैं जो आत्महत्या की तरफ बढ़ रहे हैं.
पिछले पांच दिनों की तरफ गौर किया जाए तो अब तक छः आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं.
इन मामलों में आत्महत्या करनें वाले चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.16 जून को आत्महत्या का पहला मामला सामने आया था जब एक 19 वर्षीय एक युवक ने खुद को फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव से ग्रसित था जिसके चलते उसने यह कदम उठायाजबकि प्रेम प्रसंग के कारण एक युवती ने अपने हाथों की नस काट दी. इसके अलावा एक और युवती ने मानसिक तनाव के कारण जहर खा लिया. दोनों युवतियां हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं. एक के बाद एक कुछ ही दिनों में लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं ने हर किसी को ये सोचने पर मज़बूर कर दिया है कि आखिर कोटद्धार में अचानक इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ने लगी हैं.
Back to top button