देश में 2 लाख के पास पहुंचा कोरोना केस का आंकड़ा, अब तक 95527 मरीज हुए ठीक, मृत्‍यु दर सबसे कम

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है. मंगलवार दोपहर तक कोविड-19 (Covid 19) मामलों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है. देश में कुल मामले बढ़कर 1,98,706 हो गए हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के जाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि देश में मृत्‍यु दर 2.82 फीसदी है. उनके अनुसार यह दुनिया में अन्‍य किसी भी देश की तुलना में सबसे कम है.

लव अग्रवाल के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने की दर को लेकर राहत की बात यह है कि यह बढ़कर 48.07 फीसदी हो गई है. उनके अनुसार देश में कोविड-19 से होने वाली 73 फीसदी मौत के मामले में इन लोगों को कुछ अन्‍य रोग भी थे

The fatality rate in our country is 2.82%, one of the lowest in the world: Lav Agrawal, Joint Secretary, Health Ministry

View image on Twitter

देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 5598 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही इस समय देश में कोविड 19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 97,581 हो गई है.

वहीं आईसीएमआर की वैज्ञानिक निवेदिता गुप्‍ता ने जानकारी दी कि 1 जून, 2020 तक देश में 681 प्रयोगशालाओं को कोविड-19 टेस्‍ट करने की अनुमति दे दी गई है. इनमें से 476 सरकारी और 205 निजी सेक्‍टर के हैं. उनके अनुसार देश में अब रोजाना 1.20 लाख कोरोना वायरस टेस्‍ट हो रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button