SpaceX का स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर उतरा, एतिहासिक कामयाबी SEE here LIVE

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपने स्पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) में उतारने में एतिहासिक कामायाबी पाई है. स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में गए अंतरिक्ष यात्री डग हर्ली और बॉब बेन्कन इंटरनेशन स्पेस स्टेशन पहुंच चुके हैं. उनका अंतरिक्ष यान स्पेस सेंटर पर डॉक कर चुका है. इसी के साथ स्पेसएक्स का एतिहासिक मिशन पूरा हो गया है.

नासा के क्रू के दो लोगों को लेकर फाल्कन 9 रॉकेट शनिवार को 8 बजकर 22 मिनट पर उड़ान भरा था. ये दुनिया का पहला ऐसा स्पेस मिशन है, जिसे निजी कंपनी अंजाम दे रही है.

अरबपति एलन मस्क की कंपनी इस स्पेस मिशन को अंजाम दे रही है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस सेंटर में भेजा है. 9 साल बाद पहली बार अमेरिका ने कोई मानव सहित मिशन को अंतरिक्ष में भेजा है.

 

SpaceX का स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर उतरा, एतिहासिक कामयाबी

SpaceX का स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर उतरा, एतिहासिक कामयाबी

स्पेसएक्स का स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशन स्पेस स्टेशन पर उतर चुका है.
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की एतिहासिक कामयाबी
अंतरिक्ष यात्री डग हर्ली और बॉब बेन्कन को ड्रैगन कैप्सूल में बिठाकर अंतरिक्ष रवाना किया गया था. अब वो इंटरनेशन स्पेस सेंटर में पहुंच भी चुके हैं. नासा ने अंतरिक्षयात्रियों के इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में उतरने का ऐलान किया है. नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट कर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का स्पेस में स्वागत किया. उन्होंने लिखा- वेलकम होम बेन्कन और डग. अमेरिका के दो फेवरेट डैड स्पेस स्टेशन पर उतर चुके हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button