48 घंटों में गुजरात और महाराष्ट्र में तूफान ‘हिका’ की दस्तक, 120 किलोमीटर/घंटा होगी रफ्तार

अहमदाबाद/मुंबई. पश्चिम बंगाल में ‘अम्फान’ तूफान के कोहराम के बाद अब गुजरात के समुद्र तट पर ‘हिका’ चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभाग  के अनुसार, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से चक्रवाती तूफान टकरा सकता है.

यह तूफान गुजरात के द्वारका ओखा और मोरबी से टकराता हुआ, कच्छ की ओर जा सकता है., संभावना जताई जा रही है कि अन्य तूफानों के तरह यह भी कच्छ के कंडला और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

48 घंटे में बनेगा निम्न दवाब वाला क्षेत्र
आईएमडी ने अपने डेली बुलेटिन में कहा है, ‘दक्षिण पूर्व-पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर अगले 48 घंटों के दौरान एक निम्न दवाब का क्षेत्र बनेगा. यह उसके अगले 48 घंटों के दौरान और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलेगा और उसके बाद और तीव्र हो सकता है. यह 3 जून तक गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र तटों की ओर उत्तर-पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ेगा.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button