कोरोना वायरस की चपेट में अमेरिकी नौसेना का जहाज, पढ़िए पूरी खबर

वाशिंगटन,VON NEWS: अमेरिकी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नौसेका का एक जहज भी महामारी की चपेट में आ गया है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट (USS Theodore Roosevelt) पर कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 550 हो गई है। अमेरिकी नौसेना ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

अमेरिकी नौसेना ने बताया कि विमानवाहक पोत के चालक दल के 92 प्रतिशत सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें 550 पॉजिटिव वाए जए और 3,673 का टेस्ट नेगेटिव आया।

वहीं, अमेरिकी नौसेना के तत्कालीन-कार्यवाहक सचिव थॉमस मोडली ने जहाज के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को अपनी कमान से हटा दिया है। कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने और फिर उसके कप्तान को हटाने के बाद उठे सवालों को लेकर कार्यवाहक सचिव ने खुद भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूएस सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस मार्क एस्पर ने कहा है कि क्रोजियर की बहाली पर जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

 

बता दें कि क्रोजियर द्वारा लिखा गया एक पत्र मीडिया में लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने पोत पर कोरोना वायरस के प्रकोप की जानकारी दी थी और पेंटागन से इसे खाली करने की अनुमति मांगी थी। साथ ही उन्होंने पेंटागन पर इस पर गौर न करने का आरोप लगाया था। क्रोजियर को बिना जांच के जल्दबाजी में उनके पद से हटा दिया गया था।

अमेरिका में मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस जानलेवा बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या पांच लाख का आंकड़े को पार कर गई है जो दुनिया में किसी देश के लिए सर्वाधिक है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: ईस्टर पर पीएम मोदी ने लोगों को दी, शुभकामनाएं! 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button