मददगारों ने की पहल, जरूरतमंदों को दिया जरूरी सामान;
विकासनगर(देहरादून),VON NEWS: उत्तराखंड लॉकडाउन के बाद कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे, इसके लिए तमाम सामाजिक संगठन और जागरूक लोग उनकी मदद को सामने आए हैं। विकासनगर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को राशन बांटा। इसके साथ ही हरबर्टपुर में मास्क बांटकर लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए।
विकासनगर के गांव जुडली आदूवाला में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद मिश्र, अमर सिंह कश्यप, इंद्रपाल सिंह, सुमित सैनी, राजेश कुमार, अजय कुमार और अमित कुमार आदि ने 10 महिलाओं के साथ ही मजदूरों को राशन वितरित किया। उन्होंने पूरी बस्ती में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया। भोजन व्यवस्था में लगे स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को हरबर्टपुर में मास्क भी बांटे।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर लॉकडाउन की अवधि बढ़ती है तो वह भविष्य में भी मजदूरों और असहायओं की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इस इस दौरान लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस के समस्त मानकों का अनुपालन करते हुए राशन वितरित किया गया। वहीं, ग्राम मटियाना में चिकित्सक डॉ. सुरभि, एएनएम राखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला शर्मा आदि की टीम ने ग्राम पंचायत मटियाना में घर-घर जाकर लोगों को महामारी से बचाव के लिए अभियान चलाया।
चिकित्सक ने गांव के लोगों को समझाया कि सामान खरीदते समय एक मीटर की दूरी रखें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सैनिटाइजर न हो तो साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं। इस दौरान मटियाना गांव में यूथ कांग्रेस के जिला सचिव आशु शर्मा ने ग्रामीणों को सैनिटाइजर और मास्क बांटे।
विधायक ने नगर पालिका कर्मचारियों को दी मास्क और सैनिटाइजर
विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगर पालिका कर्मचारियों को सैनिटाइजर और मास्क आदि वितरित किए। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए पालिका कर्मियों के कार्यों की सराहना भी की। विधायक ने कहा कि पालिका कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान शहर की सफाई और सैनिटाइज कार्य के जरिए महामारी से बचाव में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: दो और बाल कैदी अंतरिम जमानत पर रिहा