कोरोना वायरस के काम में लेगी मध्यप्रदेश सरकार आईफा के 700 करोड़ रुपये!
नई दिल्ली,VON NEWS: कोरोना वायरस की जंग में हर राज्य सरकार अतिरिक्त फंड के जरिए इस पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में होने वाले आइफा इवेंट को अलॉट किए गए पैसे फिर से सीएम फंड में ट्रांसफर कर लिए हैं। अब इस फंड को कोरोना वायरस की रोकथाम में काम में लिया जाएगा। पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने आइफा के लिए इसका अलॉटमेंट किया था और अब शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इसे फिर से सीएम फंड में ट्रांसफर करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री ऑफिस के आधिकारिक ट्वीट में इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा है- ‘ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में आइफा का आयोजन होने वाला था। वर्तमान में COVID 19 संकट के चलते यदि आइफा पर व्यय होने वाली राशि कोरोना सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाती है, तो उससे बड़ी संख्या में जनता को सहायता दी जा सकती है।’ शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भी शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में होने वाले इस मेगाइवेंट का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने फरवरी में कहा था, ‘मध्यप्रदेश में तबाही मची है, प्रशासनिक अराजकता है। जनकल्याण और विकास के लिए पैसा नहीं है, लेकिन आईफा आईफा करने में सरकार लगी हुई है। ऐसी तबाह करने वाली सरकार की किसी ने कल्पना नहीं की थी। बस योजनाएं बंद करने का काम सरकार कर रही है। जनता भी तबाह और प्रदेश भी तबाह!’
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: पीएम मोदी के फिटनेस वीडियो को लाखों लोग अपना रहे हैं, जानिए