संकट के बीच बंद हो चीन की ‘वेट मार्केट,:अमेरिकी सांसदों की मांग,

वाशिंगटन,VON NEWS: कोरोना वायरस (COVID-19) के दुनियाभर में फैलने के लिए कथित तौर पर चीन की वेट मार्केट को दोषी ठहराया जाता है। चीन में हालात सुधरने के बाद अब फिर से वेट मार्केट को खोल दिया गया है। इस बीच अमेरिकी सांसदों के एक सर्वदलीय समूह ने चीन से कहा है कि वह अपने सभी पशु बाजार (वेट मार्केट) तत्काल बंद कर दें, क्योंकि यहां से जानवरों से बीमारी इंसानों तक पहुंचने का बहुत बड़ा जोखिम है।

वेट मार्केट कहे जाने वाले बाजारों में विभिन्न प्रकार के ताजा गोश्त के साथ स्तनपायी, सृप, मछलियां इत्यादि जिंदा बेची जाती हैं। अमेरिका में चीन के राजदूत क्युई तिनाकाई को लिखे पत्र में सीनेटरों ने कहा, ‘हम पत्र में चीन से यह आवश्यक अनुरोध करते हैं कि वेट बाजारों को तत्काल बंद करे, क्योंकि इनसे पशुओं की बीमारियां लोगों तक पहुंचने का जोखिम है।’ उन्होंने कहा कि चीन के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक गाओ फू ने माना है कि नये कोरोना वायरस का स्रोत चीन के वुहान में सीफूड बाजार में अवैध तरीके से बेचे जा रहे जीव हैं।

सीनेटरों ने कहा, ‘दस्तावेजों में इस बात का भली-भांति उल्लेख है कि चीन के वेट बाजार दुनियाभर में सेहत संबंधी कई समस्याओं के स्रोत रहे हैं और उनका परिचालन तुरंत रोका जाना चाहिए, ताकि चीनी जनता को और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अतिरिक्त स्वास्थ्य खतरों से बचाया जा सके।’

सांसदों ने कहा, ‘इसलिए हम चीन से सभी वेट बाजारों को बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं जहां मनुष्य और वन्यजीव करीब आते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों को बढ़ावा देते हैं।’ इन 11 सीनेटरों के समूह में रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी, लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक पार्टी के क्रिस कून्स शामिल है। इससे पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हैल्थ में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी ऐंड इन्फेक्शस डिसीज के निदेशक डॉ. एंथनी फॉसी ने इन बाजारों को बंद करने को कहा था।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button