सीएम ने डॉक्टर सैमुअल फ्रेडिक हैनीमैन की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

DEHARADUN VON NEWS: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल फ्रेडिक हैनीमैन की 265 वी जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए|मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि
होम्योपैथी विश्व भर में अपनी स्वीकार्यता एवं प्रभावकारिता की दृष्टि से एक अग्रणी चिकित्सा पद्धति के रूप में उभरी है| होम्योपैथी का इलाज कम खर्चीला एवं प्रभावशाली भी है|

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने होम्योपैथी के सभी चिकित्सकों को डॉ हैनीमैन जयंती की शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा कि कोविड-19 में भी होम्योपैथी चिकित्सक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं| होम्योपैथी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है| अनेक प्रकार के रोगों के इलाज के लिए होम्योपैथी काफी कारगर सिद्ध हुई है स्किन, चर्म रोग, पथरी, माइग्रेन एवं पेट से संबंधित रोगों के निदान के लिए होम्योपैथी की दवा लाभकारी सिद्ध हुई है|
उत्तराखंड में होम्योपैथिक की अनेक औषधियां बनती है| उत्तराखंड में आयुष को एक सक्षम स्वास्थ्य सेवा के रूप में विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं|

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार डिमरी ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा के प्रति उत्तराखंड में शहरों से गांव तक लोगों में विश्वास बढ़ा है| दिन प्रतिदिन होम्योपैथी के मरीज उत्तराखंड में बढ़े हैं|

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के दौरान हल्का बुख़ार आना चिंता की बात :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button