एशियाई विकास बैंक भारत को देगा 16,500 करोड़ रुपये की मदद!

नई दिल्ली,VON NEWS: एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष मासत्सुगु असाकावा ने कोरोना से लड़ने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2.2 अरब डॉलर (लगभग 16,500 करोड़ रुपये) का समर्थन देने आश्वासन दिया है। असाकावा ने भारत के महामारी से लड़ने की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यक्रम, व्यवसायों को दिए जाने वाले कर और अन्य राहत उपाय की घोषणा करके अच्छा किया है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को भारत सरकार की ओर से 1.7 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक राहत पैकेज सबसे बढ़िया कदम है।

गौरतलब है कि देश में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है, संभव है इसे और बढ़ाया जा सकता है। असाकावा ने कहा, ADB भारत की आपातकालीन जरूरतों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अब स्वास्थ्य क्षेत्र में तत्काल सहायता के लिए 2.2 अरब अमेरिकी डॉलर की तैयारी कर रहे हैं। इससे गरीबों पर महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

ADB ने एक बयान में कहा, ADB इस अवधि के दौरान अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, ADB जरूरत पड़ने पर भारत को और ज्यादा सहायता उपलब्ध कराएगा। हम ADB फंडों के तेजी से वितरण की सुविधा के लिए आपातकालीन सहायता, नीति-आधारित कर्ज और बजट समर्थन सहित भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे साथ उपलब्ध सभी वित्तपोषण विकल्पों पर विचार करेंगे।

वैश्विक आर्थिक विकास दर कमजोर होने के कारण पर्यटन और अन्य आर्थिक गतिविधियों में मंदी के साथ-साथ भारत की व्यापार और विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट है।

यह बड़ी संख्या में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यमों और देश भर में औपचारिक और अनौपचारिक मजदूरों की आजीविका को प्रभावित कर रहा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  ICAI और ICSI ने दिया पीएम केयर फंड में योगदान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button