देहरादून में कहाँ मिल रही ONLINE शराब? और होम डिलीवरी भी फ्री….जानने के लिए पढ़े ये खबर….
देहरादून:VON NEWS: खबर चौकाने वाली होने के साथ साथ पीने वालों के लिये बढ़िया है पर खतरे से भरी भी है ।
जी हाँ जब इस चैनल ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी तो चौकाने वाला तथ्य ये सामने आया कि साफ लिखा था कि घंटाघर वाइन शॉप मालिक जोगिंदर सिंह और होम डिलीवरी भी ।
इस चैनल द्वारा इस नंबर 8342991565 पर फ़ोन मिलाया और पूछा कि क्या यह सही है तो जवाब मिला कि जी हाँ सही है और आप बताये आपको कौन सा ब्रांड चाहिए ?

यह पूछने पर की क्या इस बाबत कोई अनुमति ली गयी है तो बताया गया कि जी हाँ अनुमति ली गई है ।
खबर को प्रमाणित करने हेतुं जिलाधिकारी के नंबर पर फ़ोन लगाया गया और स्टेनो महोदय से ऐसा कोई आदेश जारी होने के बारे में पूछने पर बताया गया कि ऐसा कोई आदेश नही है ।ऐसा ही नही फेस बुक पर कई और भी ऐसी ही पोस्ट चल रही है ।
पर सबसे ज्यादा ध्यान पीने वालों को यह रखना है कि कही कोई नकली शराब न सप्लाई कर दे और कही भारी नुकसान न हो जाये बरहाल पीने वालों के लिए यह खबर जबरदस्त है ।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: PM CARES FUND में दान कर दी जीवनभर की पूंजी!