भ्रामक सूचना डालने पर किया एक को गिरफ्तार :
देहरादून,VON NEWS: थाना सहसपुर अंतर्गत जस्सोवाला के एक व्यक्ति ने शासन के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं डाल दी। इसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
सहसपुर थाने के दारोगा कुलदीप पंत टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि गुलफाम जान निवासी जस्सोवाला ने सोशल मीडिया के जरिए शासन के विरुद्ध भ्रामक सूचनाएं डाली है। आरोपित अपने मोबाइल से कोरोना वायरस महामारी को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैला रहा है, जिससे समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
पुलिस ने सूचना की सक्रियता के साथ जांच की तो मामला सही मिला। इस पर गुलफाम जान को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। एएसपी विशाखा अशोक के अनुसार गुलफाम जान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस से संबंधित व अन्य ऐसी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें, जिससे माहौल खराब हो। ऐसा करने पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
लॉकडाउन उल्लंघन में सात गिरफ्तार
पछवादून में लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर यह संदेश देने की कोशिश की कि लॉकडाउन उल्लंघन करने पर बख्शा नहीं जाएगा। उधर, सहसपुर पुलिस ने 9 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान काटे और दो वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की।
लॉकडाउन के दौरान भी कई लोग बेवजह बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। पूरे क्षेत्र में रात दिन गश्त करती पुलिस उल्लंघन करने वालों पर पूरी सख्ती बरत रही है। पूरी कोतवाली क्षेत्र में सीओ भूपेंद्र धोनी के नेतृत्व में पुलिस ने जगह जगह चेकिंग प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग की, साथ ही लॉकडाउन उल्लंघन करने पर छह लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी के बाद मुकदमे दर्ज किए।
VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: चकराता अस्पताल में भर्ती संदिग्ध के सैंपल जांच को भेजे