चकराता अस्पताल में भर्ती संदिग्ध के सैंपल जांच को भेजे!

देहरादून,VON EWS:  देहरादून से घर लौटे चकराता ब्लॉक क्षेत्र के एक युवक की तबीयत बिगड़ने से उसे सीएचसी चकराता के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। मेडिकल चेकअप के बाद मामला संदिग्ध होने से अस्पताल प्रशासन ने उसके सैंपल जांच के लिए देहरादून भेज दिए। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार चकराता ब्लॉक क्षेत्र से जुड़े एक गांव के युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी चकराता लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुरुआती मेडिकल जांच में मामला संदिग्ध होने से अस्पताल प्रशासन ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है।

अस्पताल प्रशासन ने उसके सैंपल जांच के लिए देहरादून भेज दिए। बताया जा रहा कुछ दिन पहले यह युवक देहरादून से अपने गांव लौटा था। जिसके बाद इसकी तबीयत खराब होने से लोग कई तरह की आशंका जताते रहे हैं।

सीएचसी चकराता के चिकित्सा अधीक्षक डा. केशर सिंह चौहान ने कहा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मामला संदिग्ध होने से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक के सैंपल जांच के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति व बीमारी का पता चल सकेगा।

वहीं, एसडीएम चकराता डा. अपूर्वा सिंह ने कहा स्थानीय प्रशासन युवक के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उसके संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में भी पता लगा रहा है। प्रशासन मामले में बराबर नजर रखे हुए हैं।

देहरादून के जलसे में गए छह लोगों को और चिन्हित करते हुए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के चिकित्सकों ने जांच के बाद जीएमवीएन के अतिथि भवन में क्वारंटाइन किया है, इससे पहले 22 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। वहीं चिकित्सकों ने उना हिमाचल प्रदेश से आए 13 लोगों को आइसोलेशन सेंटर भेजा है।

VOICE OF NATION NEWS प्रदेश में ही नही देश में भी प्रतिष्ठित होती मीडियापोर्टल की हिंदी  व अंग्रेजी वेबसाइट है तथा उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है । आपकी खबर हमारे news channel पर भी प्रसारित की जाती है www.voiceofnationnews.com में हमें आपकी राय और सुझावों की जरुरत हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें voiceofnation18@gmail.com या vonnews8@gmail.com पर भेज सकते हैं या हमारे व्हाटसप नंबर 7579193109 ( मुख्य संपादक  श्री मनीष वर्मा जी ) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: हरिद्वार जिले में अब तक 45 हजार लोग होम क्वारंटाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button